उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित कामकाज की समाप्ति के बाद आज तीसरे पहर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। उत्तर प्रदेश में राज्य विधानपरिषद ने आज विपक्ष के हंगामे के कारण उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक-2017 पारित नहीं हो सका। विधेयक को विचार के लिए प्रवर समिति को भेज दिया गया है। विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के पास बहुमत न होने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका। विधानसभा पहले ही इस विधेयक को पारित कर चुकी है।