कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि टू-जी विवाद के पीछे का सच अब सबके सामने आ गया है। आज नई दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद श्री गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अब भ्रामक प्रचार बंद कर देना चाहिए। राफेल सौदे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि एक उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए ही समूचे सौदे में बदलाव किया गया। कार्य समिति की बैठक में शीर्ष कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।
Related Articles
एच डी कुमारस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यू पी ए अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात
May 21, 2018
0
राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अगले अध्यक्ष
December 11, 2017
0
न्यायालय में विचाराधीन जमीन मामले में निर्माण पर विवाद
December 19, 2017
0