अभिभावक अपने बच्चों को एक उम्मीद के साथ विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते हैं। लेकिन स्कूलों में बच्चों से झाड़ू लगवाने का काम लिया जा रहा है।हरदोई की माधौगंज ब्लाक की रूदामऊ के प्राथमिक स्कूल की ऐसी ही तस्वीरों का वीडियो वायरल हो गया है। इस तरह का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कम्प मचा है।बीएसए ने जांच के बाद कार्यवाई की बात कही है।
जहा आज शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार लगातार पढाई की गुडवत्ता पे जोर दे रही है वही हरदोई के माधौगंज ब्लाक के रुदामऊ स्कूल में नैनिहालो को पढाई की जगह झाड़ू पकड़ा दी गई है।स्कूल प्रांगड़ में झाड़ू लगाने की बात जैसे ही बीएसए को लगी तो वो जांच कर कार्यवाही की बात कर रहे है।यह तस्वीरे है हरदोई के रुदामऊ के प्राइमरी स्कूल की जहा सुबह सुबह बच्चे जब स्कूल पहुचे तो वहां के स्कूल के स्टाफ ने बच्चों को बजाए पढ़ाने के झाड़ू पकड़ा दी और भारी भरकम फील्ड को साफ करने में लगा दिया।
तस्वीरों में आप देख सकते है कि जब एक बच्चा थक जाता है तो दूसरा बच्चा हाथों में झाड़ू पकड़ कर लगाने लगता है।ये है तस्वीर उन बच्चों की जिनके माँ बाप बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल भेजते है पर शायद शिक्षा विभाग उनको पढ़ाने के बजाए मजदूरी करवाने के तरीके जरूर सीखा रहा है।इस संदर्भ में जब बीएसए हेमंत रॉय से बात की गई तो वो जांच कर कार्यवाही करने की बात करते दिखे।