महाधिवक्ता उ0प्र0 राघवेन्द्र सिंह जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि 22 दिसम्बर को महाधिवक्ता उ0प्र0 राघवेन्द्र सिंह सायं 02.00 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे। महाधिवक्ता उ0प्र0 सायं 04.00 बजे कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक के आवास ग्राम मल्लावां-हरदोई में तेरहवी संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरान्त सायं 04.30 बजे महाधिवक्ता निरीक्षण भवन हरदोई के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरान्त सायं 07.00 निरीक्षण भवन से निज निवास हरदोई के लिए प्रस्थान करेंगे। 23 दिसम्बर को निज निवास हरदोई से दुर्गा प्रसाद इन्टर कालेज पाण्डेपुरवा के लिए प्रस्थान करेंगे। अपरान्ह 02.00 बजे दुर्गा प्रसाद इन्टर कालेज पाण्डेपुरवा से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।