वैश्य समाज सेवा समिति ने गाज़ियाबाद में नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता का किया जोरदार स्वागत

गाज़ियाबाद में नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता के साथ पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना का वैश्य समाज सेवा समिति ने आज जोरदार स्वागत किया । लोगों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पूरे प्रदेश को मिल रहा है ।

इस अवसर पर नगर विकास राज्य मंत्री ने पूर्व क्षेत्रीय उपध्यक्ष जे के सक्सेना की बहुत प्रशंसा की । नगर विकास राज्य मंत्री का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया । इस मौके पर समिति अनेक सदस्य मौजूद रहे ।