हरदोई- सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत सांसद अंशुल वर्मा व सांसद डा0 अन्जू बाला की सांसद निधि 31.08 लाख रूपये से स्पोर्ट स्टेडियम के बैटमिंटन हाल में कराये गये गये लकड़ी एवं पी0वी0सी0 फलोरिंग कार्य के सम्पन्न होने पर गत 05 अक्टूबर 2018 को देर सायं दोनों सांसदों एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बैटमिंटन हाल का उद्घाटन पर्दा हटाकर एवं बैटमिंटन हाल के द्वार पर फीता काट कर किया।
इस अवसर पर सांसद अंशुल वर्मा ने उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के सभी प्रतिभाशाली युवक/युवतियों को सभी खेलों के उपकरण सहित सुविधायें दी जायेगी। उन्होने कहा कि नियमित खेलने से शरीर स्वस्थ्य रहता है और फुर्ती बनी रहती है, इसलिए सभी खिलाड़ी नियमित अभ्यास करें और खेलों में अच्छा प्रर्दशन कर जनपद का गौरव बढ़ायें।
सांसद डा0 अन्जू बाला ने कहा कि जनपद के छात्र-छात्रायें एवं युवक/युवतियां खेलों के प्रति अपनी रूचि बढ़ायें और प्रदेश, देश एवं विश्व स्तरीय खेेलों में खेल कर विजय हो और देश के साथ जनपद का नाम रोशन करें। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी द्वारा लाइटों की कम होने के बारे में जानकारी देने पर सांसद अन्जू बाला ने कहा कि जिलाधिकारी के माध्यम से जितनी लाइटें एवं अन्य के बारे में सूची भेज दें लाइटें जल्द लगवा दी जायेगी। सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी चीज की कमी नही होने दी जायेगी और पूरा सहयोग किया जायेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने खिलाड़ियों से कहा कि नियमित खेलने एवं व्यायाम करने से शरीर चुस्त एवं दिमाग दुरूस्त रहता है इस लिए सभी खिलाड़ी सांसदों को धन्यवाद देते करते हुए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ उठायें और नियमित अभ्यास करें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूनम तिवारी ने आयें मा0 अतिथियों एवं जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।