बदायूँ : कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है । ऐसे में मध्यम वर्ग के सामने रोजी रोटी की गंभीर समस्या है । मजदूर और गरीब लोगों के आगे गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है ।
ऐसे में समाज की सेवा करने में अहम भूमिका निभा रहे पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा जब से लाॅकडाउन देश में लगा है वे बदायूं नगर में गरीब असहाय लोगों को बराबर राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं । उन्होंने कहा कि जब तक लाॅकडाउन लगा रहेगा वह गरीबों तक मदद पहुंचाते रहेंगे । जरूरतमंदों की मदद के लिए आबिद रजा द्वारा संचालित “लॉकडाउन राहत सेंटर” से बदायूं शहर के कई मुहल्लों में जरूरतमंदों व बेसहारा लोग तक राशन किट पहुंचाई गई।
आज के इस राशन वितरण कार्य में डॉ बीपी सिंह सोलंकी उर्फ कल्लू, संजीव, सुभाष, चिम्मन, नितिन, ऊदल, सूरज, मोहित, अमित आदि का विशेष योगदान रहा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न भुखमरी संकट से निपटने के लिए पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा गरीबों की मदद के लिए बनाए गए “लॉकडाउन राहत सेंटर” से जब से देश मे लॉकडाउन लगा है उसी के बाद से लगातार जरूरतमंदो व असहाय व्यक्तियों की मदद की जा रही है।