1 दिसंबर को हुए लखनऊ खंड स्नातक चुनाव के पहले कई प्रत्याशियों ने चुनाव क्षेत्र में जनसंपर्क कर चुनाव में प्रथम आने के लिए अपनी ताकत झोंक दी और कल से मतगणना के बाद से सभी प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर परिणाम का इंतज़ार कर रहें।
चुनावी मतगणना के बीच नोकझोंक भी स्वाभाविक है जिसके चलते कल 24 में से 23 प्रत्याशी अधिकारियों और सत्ताधारी पार्टी पर धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे।
विपक्षियों में राम सिंह राणा, कांति सिंह समेत कई प्रत्याशियों ने आरोप लगाते हुए यह बताया था कि बैलेट बक्से के साथ छेड़ छाड़ की गई है खुले हुए बॉक्स को मतगणना स्थल पर लाया गया था और तय सीमा से ज्यादा पेपर निकले हैं।
दूसरे चरण की मतगणना शुरू होने के साथ ही कुछ प्रत्याशी अपनी जीत की संभावना लिए हुए हैं। सभी प्रत्याशियों के दिलों कि धड़कने भी बढ़ी हुई है।
अवनीश मिश्रा