लखनऊ के प्रेस क्लब में लखनऊ खंड स्नातक निर्दलीय प्रत्याशी एमएलसी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि स्नातक बेरोजगारों को नौकरी या व्यवसाय आदि दिलाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। सत्येंद्र कुमार पांडे ने यह भी बताया कि वो पूरी निष्ठा से जनसेवा करेंगे बेरोजगारी को कम से कम करने की नई नीतियां बनाई जाएगी।
नई शिक्षा नीति 2019, ईसवी को सही से लागू कराना मुख्य लक्ष्य है । विश्वास के साथ उपस्थित हुए स्नातक वर्ग को अवगत कराना है कि विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र का चुनाव 1 दिसंबर सन 2020 को प्रातः 8:00 से 5:30 तक संपन्न होगा । बेरोजगारों को नौकरियों की सही जानकारी नहीं हो पाती है । जानकारी के अभाव में वह नौकरियां नहीं पाते हैं । जिसके लिए रोजगार पोर्टल एपीपी बनाऊंगा । आगे बताया कि सभी प्रकार के शिक्षित बेरोजगारों को अपनी काबिलियत के अनुसार नौकरी या व्यवसाय की व्यवस्था की जाएगी । जो लोग इन से वंचित हैं उनसे उनके लिए बेरोजगारी भत्ता लागू होगा । वहीं खास रिपोर्ट के साथ में बताया है कि महिला कल्याण के लिए जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर किया जाएगा । जिससे महिला कल्याण से संबंधित उद्देश्य पूरे किए जा सकेंगे ।