कछौना (हरदोई): अन्तर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर रेशम सिंह व रुख़साना नक़वी मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र/हरदोई जिला मीडिया प्रभारी ने जिले व क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए खेेेल मंत्री से मिलकर माँग की ।

रेसलर रेशम सिंह खेल मंत्री उ०प्र० चेतन चौहान से मुलाकात कर कहा कि बिना किसी उचित प्लेटफॉर्म के सहारे खिलाड़ी या अन्य प्रतिभाएँ देश का नाम रोशन करने में असमर्थ रहती हैं । सहूलियतों और संसाधनों के बलबूते बड़े – बड़े लक्ष्य भी आसानी से हासिल कर लिए जाते हैं । खेल मंत्री से मुलाकात में रेशम सिंह ने अपने क्षेत्र बालामऊ कछौना में स्पोर्ट्स ग्राउंड एवं रेसलिंग कुश्ती एकेडमी की मांग की । जिसमे छोटे-छोटे गांवों से आने वाले लड़के-लड़कियों दोनों की प्रतिभाओं को इस प्लेटफार्म द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाये। रेसलर ने कहा कि यदि सरकार हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए कुछ करती है तो क्षेत्र और जिले की ज्यादा से ज्यादा प्रतिभायें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर देश का नाम रोशन कर राष्ट्र का मानवर्धन करेंगी ।