शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ बघौली-
बघौली क्षेत्र में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी जिलापंचायत सदस्य अर्जुन सिंह राघव के द्वारा कराही, वल्लीपुर, अशरफाबाद, दुर्जनपुरवा, गदनपुर, कुइंया, जियनपुरवा, तिलक पुरवा, मसीत, नीभी, विक्टोरियागंज समेत लगभग पांच दर्जन गांवों में आटा, चावल, सब्ज़ी, बिस्किट, दलिया व अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गयीं । क्षेत्र में वितरण के दौरान चिकित्सीय जांच कराकर दवा वितरण भी करवाया ।
संवाददाता राहुल से संक्षिप्त वार्तालाप में अर्जुन सिंह राघव ने बताया कि कोरोना के कहर की मार सबसे अधिक निम्न वर्ग के आय स्रोतों पर पड़ी है, जिससे लोग भुखमरी की कगार पर आ गये हैं । ऐसे लोगों को चिन्हित करके वह उन लोगों को आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं । पूर्व में भी भयंकर सर्दी के दौरान लगभग तीन सैकडा़ लोगों को कम्बल, कपडे़ व राशन वितरित कर चुके हैं । राघव ने कहा कि किसी गरीब की सेवा करके उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है ।
वितरण के मौके पर पूर्व प्रधान अतीक अहमद, पूर्व प्रधान पुत्र संदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, अकील अहमद, टिंकू सिंह, रोहित सिंह, मुरारी, समीर शुक्ला, योगेश विक्रम सिंह, डॉ मधुकर सिंह, मुकेश सिंह, अर्चित द्विवेदी, राजन त्रिवेदी, रवि सिंह, राजेश रस्तोगी, रोहित राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।अहिरोरी क्षेत्र में अर्जुन सिंह द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों से निम्न आयवर्ग की जनता बहुत बड़ी राहत महसूस कर रही है । इनके सामाजिक कार्यो की प्रशंसा जितनी भी की जाए कम है।