यूथ पार्लियामेंट का किया गया आयोजन

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चन्नौर की ओर से 15-16 जून 2022 मे यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परागपुर के साथ ही डाडासिवा ब्लॉक के बहुत सारे स्कूलो ने भी हिस्सा लिया था।

यूथ पार्लियामेंट मे आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परागपुर के विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी और पूरे डाडासिवा ब्लॉक में दूसरा स्थान हासिल किया। यूथ पार्लियामेंट इस तरह के प्रदर्शन के बाद पूरे परागपुर शहर में खुशी का माहौल है।