यूथ वर्ल्ड एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2021 का वर्चुअली भव्य आयोजन रविवार को

महापौर बीकानेर होंगे मुख्य अतिथि

राजेश पुरोहित, भवानीमंडी

दिल्ली : सदैव सकारात्मक कार्यो के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले सोशल समूह यूथ वर्ल्ड सोशल मंच द्वारा कोरोना काल मे भी सतत जागरूकता कार्य और प्रतिभाओं का प्रोतसाहन जारी है और यूथ वर्ल्ड सोशल मंच लगातार वेबिनार , वर्चुअल समारोह कर रहा है और इसी श्रखला में यूथ वर्ल्ड द्वारा रविवार को यूथ वर्ल्ड वर्चुअल अवॉर्ड शो , यूथ वर्ल्ड एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2021 का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश भर से अलग अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को यूथ वर्ल्ड एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2021 से नवाजा जा रहा है ।

 यूथ वर्ल्ड सोशल मंच द्वारा आयोजित होने वाले इस वर्चुअल अवॉर्ड समारोह के बारे में निदेशक मधुमाया सिंह दिल्ली ने बताया की देश भर की प्रतिभाओं के सम्मान में होने वाले इस वर्चुअल समारोह में महिला सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर बीकानेर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित मुख्य अतिथि के रुप मे शिरकत करेगी वही समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद , समाज सेवी डॉ सुरेंद्र गोयल सिरसा करेगे तो विशिष्ठ अतिथि के रुप मे मुम्बई से वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती शर्मिला राजपुरोहित , वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह रास , फ़िल्म स्टार कुणाल सिंह राजपूत मुम्बई , कु गजेंद्र सिंह टुकलिया सहित कई गणमान्य शख्सीयतें अतिथि के रुप मे मौजूद रहेगी ।

यूथ वर्ल्ड की प्रधान सरंक्षक श्रीमती राज कंवर राठौड़ , श्रीमती रश्मिलता मिश्रा बिलासपुर , महामहोपोध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री राजकोट , श्रीमती राखी जितेंद्र पुरोहित , दीपक सिंह कोल्हापुर  , नेशनल एडवाइजर डॉ सुरेन्द्र गोयल सिरसा , अलका हेज़ल भटिंडा , बिहार अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार मिश्र , उत्तराखंड अध्यक्ष डॉ रजनी झा हरिद्वार , ब्रांड एम्बेसडर कवि प्रतीक शर्मा आगरा , नेशनल सदस्य सुखमिला अग्रवाल मुम्बई पटल पर मौजूद रहेंगे ।

यूथ वर्ल्ड चेयरमैन भैरु सिंह राजपुरोहित ने बताया की यूथ वर्ल्ड एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2021 के लिए मनोज चंचलानी कोटा , श्रीमती ज्योति शर्मा दिल्ली , डॉ कृष्ण कुमार मिश्र बिहार , डॉ.शशी भूषण मिश्र बिहार , डॉ नलिनी श्रीवास्तव बिहार , डॉ रत्नाकर राणा बिहार , रमाकान्त पाण्डेय बिहार , डॉ जितेन्द्र नारायण सिंह बिहार , डॉ ललिता सिंह बिहार , रेखा कुमारी बिहार , डॉ संजीव कुमार बिहार , डॉ विपुल नाथ त्रिपाठी बिहार , डॉ रजनी झा हरिद्वार , श्रीमती वर्षा अवस्थी बिलासपुर , मीनाक्षी राजपुरोहित अजमेर , रिया दगड़ा जयपुर , सीमा वालिया बीकानेर , रमन प्रीत कौर देहरादून , प्रो. उन्नति शर्मा अजमेर , सीए परिमल अग्रवाल मुरादाबाद , डॉ. सत्यनारायण चौधरी जयपुर , श्रीमती शोभा त्रिपाठी बिलासपुर , श्रीमती सोमा सुवालका बूंदी , श्रीमती रश्मि नामदेव कोटा , श्रीमती रागिनी उपलपवार भोपाल , डॉ अपर्णा मिश्रा बिलासपुर , डॉ मीनाक्षी सुकुमारन नोएडा , श्रीमती सुरेखा दीक्षित बिलासपुर , श्रीमती निरुपमा त्रिवेदी इंदौर, सुश्री नितिशा त्रिवेदी इंदौर , श्रीमती शोभा चाहील बिलासपुर , सुश्री श्रया पांडे बिलासपुर , मोहन भाई नागपुर , श्रीमती रश्मि मिश्रा भोपाल , हरियाणा गौरव सुनील शर्मा गुड़गाव , कवि राजेश पुरोहित भवानी मंडी , मुकेश कुमार बिहार , ज्वाला कुमार सीवान बिहार , रुचि साधवानी जयपुर , रचना सक्सेना प्रयागराज , पिंकी जोशी नोखा , डॉ. संदीप कुमार शुक्ल कुशीनगर , सावित्री मिश्रा उड़ीसा , नगमा खान दिल्ली के नाम का चयन किया गया है आप सभी को वर्चुअल आयोजन में सम्मानित किया जाएगा ।