संस्थान के पांचवें वार्षिकोत्सव पर साहित्यिक दिग्गजों का बड़ा जमावड़ा

साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली हिन्दी साहित्य जगत का एक ऐसा संगठन जो आभासी हिन्दी साहित्य के विकास की मजबूत कड़ी के रूप में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। आखिर जिसकी पहचान ही साहित्यिक हो, उसे पहचान की क्या आवश्यकता ?

साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के स्थापना दिवस पांच जुलाई के उपलक्ष्य में चार दिवसीय काव्य आयोजन दो जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के जाने-माने साहित्यकारों का जमावड़ा देखा जाने वाला है, जो कि एक संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बात है। क्रमशः गणमान्य अतिथियों के क्रम में साहित्य जगत के नामचीन हस्तियों के अंतर्गत आ० ऊषा सेठी दीदी पूर्व जन शिक्षा अधिकारी सिरसा , आ० रामावतार बिंजराजका निश्छल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि सभा व प्रतिष्ठित व्यवसायी , आ० अर्चना श्रीवास्तव जी साहित्यकारा मलेशिया , डॉ राकेश सक्सेना जी पूर्व विभागाध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज एटा , मंचमणि डॉ श्रीनिवास शुक्ल सरस जी प्रतिष्ठित साहित्यकार सीधी , डॉ श्याम सुंदर सिरोठिया जी पूर्व सीएमओ सागर सदर हॉस्पिटल , आ० प्रमोद चौहान जी पू्र्व सैनिक , आ० प्रमोद पाण्डेय जी इंजीनियर सिविल अयोध्या , आ० विनय गौतम विनम्र जी इंजीनियर दुबई । आप सभी सुप्रसिद्ध साहित्यकार के साथ-साथ अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी भी हैं, आप सभी का शुभ आगमन संस्थान के पांचवें स्थापना दिवस को जरूर ऐतिहासिक बनायेगा।