उप जिलाधिकारी उदयभान सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि तहसील के बेलगाम कर्मचारियों पर हर तरह से लगाम लगाने की कोशिश की जायेगी।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि जबसे वो आये हैं और उन्होंने तहसीलके जो निरीक्षण किये हैं उससे उन्हें महसूस हुआ कि कर्मचारी जनता का काम सही से नही कर रहे। ज्यादातर शिकायतो का निस्तारण फर्जी हो रहा है। कर्मचारी जनता के प्रति संवेदनशील नही है। संग्रह विभाग में रिकार्ड सही तरह से नही रखे गये है। इन्हें 3 दिन के अंदर दुरुस्त करने को कहा गया है। उन्होंने ने अभी तक सण्डीला ब्लॉक व सीएचसी का निरक्षण कर चुके है। ब्लॉक में चारो तरफ गंदगी पायी गयी कर्मचारी अपने पटलों पर मौजूद नही पाये गये इस बाबत उन्होंने ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। सीएचसी में अधीक्षक का कमरा सीलन के कारण दुर्गंध युक्त लग रहा था और डाक्टर अपनी ड्रेस में नही थे जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो रहा था कौन डाक्टर है कौन पब्लिक
। उन्होंने कहा कि थोड़े दिनों में ही तहसील के कर्मचारियों को सही तरह कार्य करने ले लिये बाध्य किया जायेगा अदालतों की फाइलों मे वों कोर्ट में ही आदेश करेगे जिससे मुकदमो की खरीद फरोख्त कम होगी जल्द ही परिणाम सामने आयेंगे।