छात्र  संख्या को व्यवस्थित करने एवं शिक्षा से बंचित बच्चों एक बैठक  का आयोजन किया

बेनीगंज – बी आर सी केंद्र बेनीगंज में आज विद्यालयों में छात्र  संख्या को व्यवस्थित करने एवं शिक्षा से बंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिये एक बैठक  का आयोजन किया गया । इस बैठक में क्षेत्र के सभी प्राथमिक बिद्यालय के अध्यापक अध्यापिका व ब्लॉक के सभी एन पी  आर सी मौजूद रहे।

राघवेंद्र मिश्रा ने मौजूद शिक्षकों को बताया कि सभी इस कार्य को करने के लिये नियुक्त सुपरवाइजर अपने -अपने प्रगणकों की सूची तैयार कर हाउसहोल्ड सर्वे कर शिक्षा से बंचित  बच्चे , विकलांग बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ें। ऐसे बच्चों को चिन्हित करने का कार्य 11 अगस्त से 26 अगस्त तक चलेगा।इस अभियान में 3 वर्ष से 5 वर्ष तक तथा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों तक का चयन किया जाना है।इस मौके पर प्रभाशंकर ,विनोद सिंह ,विक्रम सिंह ,कृष्ण मुरारी शुक्ला ,रामप्रताप सोनम गुप्ता ,सहित अद्यापक गण मोजूद रहे ।