रिपोर्ट : अवनीश मिश्रा
आज दिनांक 25/08/18 को डा. शकुन्तला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग एंड टेकनोलोजी (बी.टेक) के छात्र-छात्राओं ने योग किया। ये महज़ एक आगाज़ है,जो जोश और झुकाव विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में दिखा वह अत्यंत सराहनीय है।
छात्र-छात्राओं को योग कराने के लिए ऊर्जावान योगी आत्मा पं. नवीन डी गौड़ विश्वविद्यालय पहुंचे। नवीन जी ने बताया की योग मात्र एक व्यायाम या कसरत नहीं अपितु सम्पूर्ण जीवन शैली है। योग चित्त को निर्मल व निर्बीज करने की आध्यात्मिक विद्या है। योग विद्यार्थियों के लिए वरदान है। नवीन जी ने विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी कुछ आसन व प्राणायाम बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान भी कराया और बताया कि ध्यान से किस प्रकार Exam pressure को कम किया जा सकता है।
अंत में नवीन जी ने कुछ कठिन आसन कर शांतिपाठ करके कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के मुख्य ऑर्गनाइजर बी.टेक के Dean प्रोफेसर C.K.Dixit जी, प्रोफेसर R.P Singh जी तथा ऋषिधर गांधी जी रहे । इस कार्यक्रम की व्यवस्था तथा इसे रोचक बनाने में शुभम सिंह, रोहित यादव, विवेक सिंह तथा प्रशांत मौर्य का भी अहम् योगदान रहा।