दलित उत्पीड़न एक्ट का मुकदमा दर्ज

हरपालपुर- थाना क्षेत्र के अलीगंज-ननखेरिया गांव में मामूली विवाद में दलित महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।मामले की रिपोर्ट दलित उत्पीड़न एक्ट व घर में घुसकर मारपीट व जान माल की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 थाना क्षेत्र के अलीगंज-ननखेरिया गांव निवासी दलित प्रेमवती 50 पत्नी रामभरोसे की ओर से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही बुधपाल पुत्र छोटे सिंह बुधवार को शराब पीकर घर में घुस आया। आरोपी ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। तथा जान माल की धमकी देकर फरार हो गया मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी हरपालपुर करेंगे। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।