नवाब नौबत राय मंदिर में अखंड ज्योति का होगा समापन

अंकित सक्सेना, बदायूँ

कायस्थ समाज की ओर से नवाब नौबत राय मंदिर में कई वर्षों से अखंड ज्योति जलाई जाती है । अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ और बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए अखंड ज्योति का नवरात्र में दर्शन करने आते हैं । पूरे नवरात्र इस अखंड ज्योति का दर्शन कर पुण्य लाभ भी कमाते हैं ।

आज सोमवार को हवन पूजन के साथ ज्योति को विराम दिया गया । इसके बाद कन्या भोज भी मंदिर परिसर सुबह 10:30 बजे कराया गया । इस कार्य को अनवरत करने वाले आजाद चंद सक्सेना का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखंड ज्योति का विधि विधान के साथ समापन किया जा रहा है । इस अखंड ज्योति का हजारों लोगों ने दर्शन किए हैं जिसका पुण्य लाभ बच्चों को पढ़ाई में एकाग्रता लाने में सहायक है । यही वजह है हर वर्ष अखंड ज्योति का बच्चे और उनके अभिभावक यहां हजारों की संख्या में आते हैं ।