हुनर हाट प्रर्दशनी का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर तक पाडुचेरी में:-अल्पसंख्यक अधिकारी

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम द्वारा पांडुचेरी में 21 से 23 अक्टूबर 2018 तक हुनर हाट प्रर्दशनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिभाग किये जाने हेतु जनपद के अल्पसंख्यक समुदाय के इच्छुक कलाकार एवं शिल्पकार 04 सितम्बर 2018 तक आवेदन कर सकते है तथा अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करें।