हरदोई- अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा हरदोई के सहयोजक शिवम तिवारी के नेतृत्व में एससी एसटी एक्ट वा जातिगत आरक्षण के विरोधी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई की दिल्ली में आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं वो तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं और एससी एसटी के जिसका नब्बे प्रतिशत दुरुपयोग हो रहा है उसे खत्म किया जाए और सभी को समानता का अधिकार दिया जाए।
इस मौके पर अमर पाण्डेय , नीरज दिक्षित, अंकित दिक्षित , सुधांशु तिवारी सोनू अग्निहोत्री, सत्यम मिश्रा , सत्यम पंडित , आशीष पाठक, अमितेेन्द्र सिंह गुड्डन, प्रशान्त मिश्रा, दीपक सिंह , शिवम मिश्रा, शिव प्रकाश मिश्रा, विदित पाठक, अंकित गुप्ता, अनुज दीक्षित, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।