हाईकोर्ट में हिन्दी-दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी


रिपोर्टर- सिद्धांत सिंह

लखनऊ के न्यू हाईकोर्ट में भारतीय भाषा आंदोलन की ओर से हिन्दीदिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति देवेन्द्र उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति ए आर मसूदी, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति करूणेश सिंह पवार मौजूद थे।

इस दौरान भारतीय भाषा आंदोलन के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। सबसे पहले हमारे मुँह से माँ निकलता है। भारतीय जनमानस के लिये यह बहुत जरूरी है कि कोर्ट में हिन्दी का प्रयोग अधिक से अधिक हो।

वहीं उन्होंने बताया कि ये दुर्भाग्य की बात है कि हम लोग अपनी संस्कृत भाषा को भूलते जा रहे है। हालाँकि स्कूलों में संस्कृत का भी चलन बढ़ रहा है। लेकिन पिछले 30 साल में संस्कृत के मामले में हमारी उदासीनता ने भाषा की दृष्टि से हमें पीछे धकेल दिया है। अमेरिका में हिन्दी पांचवे स्थान पर है, यह भारतीय लोगों के लिए गर्व की बात है।