बुधवार को शहर की खेड़ा नवादा स्थित सागर ताल पर जहां बरसों से नाला था वहां अतिक्रमणकारियों ने मिलीभगत से नाले को बंद कर उसके ऊपर दुकानों का निर्माण करा लिया । नाले के पटान के बाद जब पानी ना निकला तो सड़क पर जलभराव हो गया । जिससे आसपास के दुकानदार भी परेशान हुए और प्राथमिक स्कूल और आने जाने वाले राहगीर उस भरे हुए पानी में गिर गए । कुछ लोगों के चोटें भी आई हैंं । प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही ।
समस्या को देखते हुए वहां के व्यापारियों ने जलभराव को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया था जिसके बाद नगर पालिका ने सड़क के बीच पुलिया बनवा कर पानी की निकासी की व्यवस्था की । लेकिन उस व्यवस्था में सागर ताल की ओर जाने वाला पानी नाला चोक होने के कारण सड़क पर आने लगा । क्योंकि दुकानों के नीचे नाले को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था । जिसकी वजह से वहां पर जलभराव की समस्या थी । इस समस्या को लेकर नगरपालिका टीम जेसीबी लेकर पहुंची । जहां दुकानों को ध्वस्त कर नाले को साफ कराया गया । इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल एडीएम प्रशासन एसटीएम कोतवाल और पुलिस फोर्स तैनात रहा ।