घर में 20 बच्चों को बंधक बनाकर पुलिस वालों पर की फायरिंग और फेंका बम

रिपोर्ट – अवनीश मिश्रा

गुरुवार की रात फर्रुखाबाद के कछिया गांव की दिल दहला देने वाली रात बन गई हादसा भी ऐसा हुआ कि सभी की सांसे थम गई।

फर्रुखाबाद निवासी एक सिरफिरे युवक ने अपनी 1 साल की बच्ची का जन्मदिन का झांसा देकर 20 बच्चों को घर में बंधक बना लिया। बच्चों के बहुत देर घर ना वापस आने पर जब परिजन अपने बच्चों को वहां लेने गए तब उसने घर के अंदर से ही सभी पर फायरिंग शुरू कर दी, 112 नंबर की सूचना पर तत्काल पुलिस बल वहां पर पहुंचा और घर के पास जाने की कोशिश की तो सिरफिरे युवक ने उन पर भी गोलियां चलाई और बम से हमला किया, इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं। धमाके की खबर सुनते ही अन्य कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया और डीजीपी ने फौरन एनएसजी कमांडो को तैनाती के आदेश दे दिए हैं। मौके पर डीएम एसपी और आईजी रेंज कानपुर भी मौजूद हैं।

घटना की खबर सुनते ही मां के क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह दी मौके पर पहुंचकर उस युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन उस युवक ने गंदी और भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया उसी दौरान उसी के गांव के युवक ने भी उसको समझाने के लिए उसके पास जाने का प्रयास किया तो उसने उसके ऊपर गोली चला दी जिसमें युवक घायल हो गया।

बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बहुत ही बुरा हाल है और क्षेत्र के सभी लोग सदमे में है। गांव वालों ने बताया इस सिरफिरे युवक का नाम सुभाष बाथम है जो कि इसके पहले भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और 2001 में इसने गांव के ही मेघनाथ बाथम की गोली मारकर हत्या भी कर दी थी जिसके चलते सुभाष को आजीवन कारावास की सजा दी हुई थी । लोगों के मुताबिक सुभाष पुलिस से उसको पकड़वाने की रंजिश के चलते गांव वालों को सबक सिखाने के लिए ऐसा कर रहा है।