राहुल मिश्र बघौली–
बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हड़हा निवासी रामप्रकाश पुत्र गोकरन ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव भवानीपुर निवासी राजू सिंह पुत्र रामनरेश सिंह से आए दिन डराता धमकाता रहता है रामनरेश सिंह क्षेत्र का दबंग व्यक्ति है पीड़ित ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र में बताया कि रामनरेश सिंह लखनऊ में रिक्शा चलाता है वही उसके रिक्शा चलाने के दौरान चोट लग गई जिससे कि रामनरेश वापस अपने गांव चला आया और गांव पहुंचने पर उसने पीड़ित को गाली गलौज करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि लखनऊ में लगी चोट से तुम पर फर्जी में मुकदमा लिखा दूंगा इससे पहले रामनरेश पीड़ित के परिवार के 2 लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा चुका है जिससे पीड़ित और उसका परिवार काफी डरा हुआ है पीड़ित रामप्रकाश ने बताया की रामनरेश कच्ची शराब बनाता और बेचता है जिससे इस दबंग को शराब पीने वाले लोगों बलराम पुत्र रामलाल गोविंद पुत्र बलराम परशुराम पुत्र रामलाल जय राम पुत्र रामलाल राकेश पुत्र शिवराम मान सिंह पुत्र गया सिंह का हर मामले में भरपूर सहयोग मिलता रहता है पीड़ित ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत दी पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।