हरदोई। कासिमपुर क्षेत्र के ककेदुआ में चार दिन पूर्व जमीन के लिए हुए झगड़े में घायल एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
बताते चलें कि ककेदुआ में चार दिन पूर्व दो पक्षों की महिलाओ मैं झगड़ा हो गया था। जिसमें शामिल मोहसिना उम्र 50 वर्ष पिता सुख्खा उनकी भाभी रेहाना पत्नी नौशाद और रुखसार पत्नी समसाद और दूसरा पक्ष नगमा पत्नी साबिर यह दो पक्ष शामिल थे। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर भी दी थी।
गुरुवार शाम को मोहसीना की अचानक तबियत खराब हो गई। तो परिवार वाले उनको संडीला मैं एक निजी अस्पताल में ले गए।जहाँ पर देर शाम को उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीनो ने बताया कि मृतक मोहसीना के झगड़े में कोई चोट नहीं लगी थी।वह बुखार आने के कारण मर गई है। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि जो महिला मरी है उसे उस दिन कोई चोट नहीं लगी थी फिर भी पोस्ट मार्टम के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।