साहित्य संगम संस्थान का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न

राजेश पुरोहित-

भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा होली के शुभ अवसर पर संस्थान के मुख्य व्हाट्सएप्प मंच पर ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के संयोजक आशीष पांडेय जिद्दी ने बताया कि इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, हिमाचल प्रदेश छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड , झारखण्ड के कवि व कवयित्रियों ने गुरुवार शाम सात बजे से देर रात तक अपनी कविताओं से श्रृंगार रस, वीर रस की काविताओं से बांधे रखा। प्रतिभागियों ने आडियो विडीओ द्वारा प्रस्तुति दी।

एक ऐतिहासिक व यादगार कवि सम्मेलन की अध्यक्षता संस्थान की विधिक सलाहकार पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट्ट जबलपुर मध्यप्रदेश ने की। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं देश के ख्यातिनाम कवि एवम साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” रहे। विशिष्ट अतिथि नीलिमा तिग्गा नीलांबरी अजमेर राजस्थान रही। सरस्वती माता के पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन मीना भट्ट पूर्व न्यायाधीश, कविराज तरुण सक्षम, राजवीर सिंह मन्त्र, कवि राजेश पुरोहित ने किया।

माँ शारदे की वंदना दीपाली पांडेय दीया ने कर कवि सम्मेलन का आगाज़ किया। कवि सम्मेलन में दीपाली पांडेय दीया, यराजीव डोगरा, नवीन तिवारी अथर्व, आदेश कुमार पंकज, डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे, नवीन कुमार भट्ट नीर, डॉ. मीना भट्ट, रवि रश्मि अनुभूति, इन्दु शर्मा शचि, एस. के. कपूर, सरिता श्रीवास्तव,शकुमुद श्रीवास्तव वर्मा, अनिता मंदिलवार सपना, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव सिंह, शिवकुमार लिल्हारे, सना परवीन मेहनाज़, सांवरमल अग्रवाल रासिवासिया, नीलिमा तिग्गा नीलांबरी, राजेश तिवारी रामू, रीता सिंह रीत, रिखबचंद रांका कल्पेश, कैलाश मण्डलोई कदम्ब, सरोज सिंह ठाकुर राजपूत, डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव अर्णव, राजवीर सिंह मन्त्र, डॉ. महालक्ष्मी सक्सेना मेधा, छाया सक्सेना प्रभु, रामजस त्रिपाठी नारायण, छगनलाल गर्ग विज्ञ, सुनील कुमार अवधिया मुक्तानिल, तेजराम नायक तेज, नेमलता पटेल नम्रता, सुचि संदीप शुचिता अग्रवाल, चन्द्रपाल सिंह चन्द्र, पूजा आहूजा कालरा, लता खरे, प्रकाश चन्द्र पिड़वा, महिमा दुबे, ममता सिंह मीत, प्रेमलता मिश्रा, किशनलाल अग्रवाल, शैलेन्द्र खरे सोम, राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ भावना दीक्षित, मनोज कुमार सांवरिया मनु, मिंज़ा खान, तामेश्वर शुक्ल तारक, भारती वर्मा बौड़ाई ,रेनू सिंह महक, अनिता झा, भावना शिवहरे आदि ने काव्यपाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन दीपाली पांडेय, तरुण सक्षम, सहायक संचालक , संजीत सिंह यश रहे।