पत्रकार एकता संघ ने की पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग

पत्रकार एकता संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एएसपी से मिलकर पत्रकार संदीप राजपूत द्वारा स्कूल की कवरेज करने के दौरान शिक्षक द्वारा मारपीट की घटना को लेकर शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की एलआईयू जांच करवाकर पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की । इस दौरान शिवलेश वाजपेई, सुशील राठौर, संजीव द्विवेदी, नरेंद्र शुक्ला आदि पत्रकार मौजूद रहे।