पात्र प्रवासी परिवार फोन कर बनवाएं राशन कार्ड

बदायूँ: जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में विभिन्न जनपदों एवं प्रान्तों से आये प्रवासी मजदूरों को अस्थायी राशनकार्ड जारी कर आत्म निर्भर भारत योजना के अन्र्तगत प्रति यूनिट 03 कि0ग्रा0 गेह 02 कि0ग्रा0 चावल एवं 01 कि0ग्रा0 चना प्रति राशनकार्ड की दर से निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। जनपद में अब तक 7308 प्रवासियों को 2100 राशनकार्ड जारी किये जा चुके है।

ऐसे पात्र प्रवासी परिवार जिनका अभी तक अस्थायी राशनकार्ड जारी नहीं हो पाया है, को सूचित किया जाता है कि वह दिनांक 20-06-2020 से पूर्व तहसीलवार निम्न मोबाईल नम्बरों पर सम्पर्क स्थापित कर वांछित प्रपत्र उपलब्ध कराते हुये राशनकार्ड जारी कराया जाना सुनिश्चित करें ताकि तदनुसार उन्हें दिनांक 20-6-2020 से प्रारम्भ हो रहें वितरण चक्र में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकें।

क्रं0सं0 तहसील का नाम पूर्ति निरीक्षक का नाम मोबाईल नम्बर
1 2 3 4
1 तहसील बिल्सी श्री संजय कुमार चैधरी, पूर्ति निरीक्षक 9452634032
2 तहसील बिसौली श्री राहुलदीप गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक 9927495505
3 ब्लाक म्याऊ/उसांवा तहसील दातागंज श्री जयवीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक 8392871278
4 ब्लाक दातागंज/समरैर तहसील दातागंज श्री राजेश कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक 8958958915
5 तहसील सदर (बदाय) श्री धीरज गुुप्ता, पूर्ति निरीक्षक 9368449141
6 तहसील सहसवान। श्री पंकज कुमार, पूर्ति निरीक्षक 7983247942

अस्थायी राशनकार्ड जारी कराने हेतु वांछित प्रपत्र

  1. निर्धारित प्रपत्र पर आवश्यक सूचनायें यथा, नाम, पता, जन्म तिथि इत्यादि।
  2. प्रवासी परिवार के समस्त सदस्यों के आधारकार्ड की छायाप्रति यदि उपलब्ध हो तो अन्यथा अन्य कोई पहचान-पत्र।
  3. प्रवासी परिवार के मुखिया का मोबाईल नम्बर।