पिता-पुत्र सहित तीन घायल

सवायजपुर– लोनार कोतवाली के कस्बा सवायजपुर में बस अड्डा पर दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य सवायजपुर इलाज के लिये भेजा। अस्पताल में घायल लालाराम 45 पुत्र बिल्ला ग्राम नवरंगपुर जिला कन्नौज अपनी ससुराल बम्हटपुर थाना हरपालपुर आया था बाइक से सवाजपुर उसके साथ उसका पुत्र विशाल 6 साल, राजेश पुत्र आसाराम  27 निवासी बम्हटापुर थाना हरपालपुर  भी सवार थे । राजेश नगर  वह बस अड्डे पर  बाइक लेकर जा रहे थे  कि सामने से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी । जिससे 2 लोग गंभीर घायल हो गए मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस में तीनों घायलों को उपचार के लिए सवाजपुर अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया मामले की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।