प्रधानमंत्री की सौभाग्य योजना के तहत “हर घर में उजाला” को जिम्मेदार बना रहे असफल*

कछौना (हरदोई):* कार्यदायी संस्था NCC की लापरवाही के चलते विद्युत उपकेंद्र कछौना/बघौली के अंतर्गत ग्राम तुसौरा, जसवंतपुर, सेमराकला (महरी), ओनवा, लालताखेड़ा, हेमनखेड़ा, पहावां, अंटा(टिकारी), गैसिंहपुर, बहदिन, पंचमखेड़ा, धंधार आदि एक दर्जन गांवो में ट्रांसफार्मर दो माह से खराब पड़े हैं जिसकी शिकायत जय हिंद जय भारत मंच ने ऊर्जा मंत्री से की है।


बताते चलें कि दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण से वंचित ग्रामों में विद्युतीकरण के लिए कार्यदाई संस्था NCC को जिम्मेदारी दी गई परंतु कार्यदाई संस्था द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमिततायें एवं भ्रष्टाचार किया गया जिसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है जिसके चलते ग्रामीणों में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं चल पाई व दर्जनों गांव से विद्युतीकरण के बावजूद अभी तक आपूर्ति नहीं चल पाई। वहीं निःशुल्क मिलने वाली सुविधाएं पूर्ण नहीं दी गई। उपभोक्ताओं को अभी तक LED बल्ब नहीं दिए गए हैं। एक दर्जन ग्रामों के 2 माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर 1912 व जनसुनवाई के माध्यम से अधिकारियों से की परंतु ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन भी किया इसके बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। जन्माष्टमी का त्योहार बिना प्रकाश के ग्रामीणों का फीका रहेगा। कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हमारा कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि विभागीय अवर अभियंता राजेश गौतम ने बताया कि कार्यदाई संस्था की जिम्मेदारी 2 वर्ष तक की है। पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत जय हिंद जय भारत मंच ने ऊर्जा मंत्री से की है शीघ्र ट्रांसफॉर्मर द्वारा बदलवाए जाये व दोषी कार्यदायी संस्था पर ठोस कार्यवाही की जाए।


रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता