बिल्सी:-अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वधान में चल रहे पेड़ लगाओ ,हरियाली पाओ अभियान के दूसरे दिन नगर के हनुमान गढ़ी मन्दिर,शिव मन्दिर साहवगंज,कुटी मन्दिर मैन मार्किट ,भवन मन्दिर,देववाणी मन्दिर ,थाना रोड स्थित शिव मंदिर परिसरो में आज वेलपाती का पौधा रोपण किया गया
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमनदीप उपाध्याय ने कहा कि कि जिस देश में, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में, उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं। बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा। बढ़ती आबादी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। नतीजतन जंगल ख़त्म हो रहे हैं। देश में वन क्षेत्रफल 19.2 फ़ीसद है, जो बहुत ही कम है। इससे पर्यावरण के सामने संकट खड़ा हो गया है। घटते वन क्षेत्र को राष्ट्रीय लक्ष्य 33.3 फ़ीसद के स्तर पर लाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाने होंगे। साथ ही ख़ुशनुमा बात यह भी है कि अब जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आ रही है। लोग अब पेड़-पौधों की अहमियत को समझने लगे हैं। महिलाएं भी इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर शिरकत कर रही हैं।
जिलाध्यक्ष प्रशान्त जैन ने कहा कि
इस वर्ष बिल्सी के सभी मन्दिर परिसरों में पौधारोपण किया जाएगा
इस मौके पर संस्थापक प्रशान्त जैन,नगराध्यक्ष मोहित शर्मा उर्फ गुरु ,अमनदीप उपाध्याय,वरुण शर्मा,प्रवल वार्ष्णेय,अंशुल शर्मा,राघव गुप्ता,हिमांशु राठौर,प्रतीक शर्मा,देवेश वार्ष्णेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे !।