खबर का असर- कैबिनेट मन्त्री श्री सत्यदेव पचौरी ने मामले में लिया संज्ञान

कल https://www.indianvoice24.com के ट्विटर हैण्डल से कैबिनेट मन्त्री श्री सत्यदेव पचौरी जी व जिलाधिकारी हरदोई से अपील की गयी थी कि हरदोई के कछौना विकास खण्ड में कलौली निवासी छोटेलाल नाम का एक नेत्रहीन दिव्यांग शौचालय व सुविधाओं के लिए मारा-मारा फिर रहा है, उसे सुविधाएँ दिलवाने की कृपा करें । ख़बर का संज्ञान लेते हुए मन्त्री श्री सत्यदेव पचौरी ने हरदोई जिलाधिकारी को नेत्रहीन की समस्या से अवगत करा दिया है और शीघ्र ही शौचालय की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है ।