कीट लिटिल मिस इंडिया मिस सिण्ड्रेला (बेस्ट पर्सनेलिटी) बनी दिल्ली की वान्या सिंह

कीट नन्ही परी लिटिल मिस इंडिया 23 राज्यों से 26 प्रतिभागी शामिल हुए

भवानीमंडी:-(राजेश पुरोहित)हाल में ही कीट लिटिल मिस इंडिया जिसका फिनाले उड़ीसा के . भुवनेश्वर में सम्पन्न हुआ । जिसमें पूरे इंडिया के 3400 प्रतियोगियों 13 से 16 वर्ष के उम्र लड़कियों ने भाग लिया । जिनमें से 23 राज्यों के 26 प्रतियोगियों को चुना गया। विश्व भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा एक्टर डॉन्सर , सोशल एटिविस्ट वान्या सिंह ने दिल्ली को रिप्रेजेन्ट किया कक्षा 9 की छात्रा , वान्या सिंह कीट नन्ही परी लिटिल मिस इंडिया में मिस सिन्ड्रेला ( बेस्ट पर्सनेलिटी) का ताज हासिल किया । प्रतियोगिता में फोटोशूट , क्वीज , सल्फी, बेस्ट इंट्रोडक्शन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस के आधार पर टोप 10 प्रतियोगिताओं को चुना गया ।

प्रतियोगिता के में कीट कीस के निदेशक अच्युत सामंत , सुमन राव( विनर मिस वर्ल्ड एशिया , विनर फेमिना मिस इंडिया ) . श्रेया शंकर ( मिस युनाइटेड कोंटिनेंट), शिवानी यादव ( मिस ग्रेड इंडिया) और जंग हे शन ( साउथ कोरिया की एक्ट्रेस और मदर क्वीन जज ना भगमन में थे । वान्या सिंह को इस उपलब्धि पर देश के ख्यातिनाम कवि डॉ. राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” ने बधाई संदेश प्रेषित किया है।