Gausganj: पर्यावरण संरक्षण को लेकर इलाके के मुसलमानाबाद स्थित मो०अली नजीर फातिमा महाविद्यालय के छात्र छत्राओं सहित गुरुजनों ने एक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान पालीथीन सहित प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने का सभी ने संकल्प लिया।
महाविद्यालय के निदेशक अज़ीम हैदर ने इस पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखकर रवाना किया। मुसलमानाबाद, सपहैया सहित इलाके के गाँवो में पहुंच कर रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों को पालीथिन के प्रयोग को बंद कर पर्यावरण संरक्षण के लाभ गिनाये। इस दौरान महाविद्यालय कैम्पस में छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों ने पॉलीथिन सहित प्लास्टिक से दूर रहने की शपथ ली।