शतचण्डी महायज्ञ का हुआ समापन, मंत्रोच्चारण के मध्य हुई पूर्णाहुति

रामू बाजपेयी-

मूर्तियानगर (हरदोई)- हरदोई जिले के मुर्तियानगर गाँव मे चल रहे शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हो गया।

आपको बताते चलें कि मूर्तियां नगर गांव में माँ सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर है जहाँ पर प्रत्येक वर्ष एक शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत का आयोजन किया जाता तो इसी कड़ी में इस वर्ष भी 15 जून से शतचंडी महायज्ञ श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें यज्ञाचार्य के रूप में करुनकान्त दीक्षित, आचार्य के रूप में रामचन्द्र अवस्थी
व भागवताचार्य के रूप में मुन्नू लाल तिवारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का 21 जून को हो गया विद्वानों के द्वारा वेदमन्त्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति डलवाई गयी।
22 जून को मंदिर प्रांगण में एक भव्य कन्याभोज का भी आयोजन भक्तो द्वारा किया गया है।