रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- हरदोई जिले के पाली नगर में रहने बाले ऋषभ कात्यायन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हरदोई जिले का जिला संयोजक घोषित किया गया जिसको लेकर उनके समर्थकों में खुशी व्याप्त है।
शनिवार को पाली नगर में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किआ गया। किसी ने माला व किसी ने गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।
आपको बताते चलें कि बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय प्रान्त अभ्यास वर्ग 18 जून से 21 जून तक आयोजित किया गया था। ऋषभ कात्यायन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय अभ्यास वर्ग के दौरान प्रान्त अध्यक्ष डॉ अवधेश द्विवेदी के द्वारा उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हरदोई जिले का जिला संयोजक घोषित किया गया जिसका वो पूरी तन्मयता के साथ निर्वहन करेंगे और छात्र हितों के निरन्तर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर अनमोल बाजपेयी,राजन शुक्ला,प्रकाश चन्द्र बाजपेयी, अनुज मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, रामजी दीक्षित, योगेश वाजपेयी, रजत बाजपेयी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।