रामू बाजपेयी-
पाली(हरदोई)-बुधवार को नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में गांधी शास्त्री जयंती मानयी गयी जिसमें नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्जन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
श्री शुक्ल ने गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को उनके बारे में बताए हुए सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का आवाहन किया।इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया और वन यूज़ पॉलिथीन का प्रयोग ना करने का संकल्प लिया
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह, शिवम तिवारी, पुनीत, आशुतोष, प्रवीण, अभिनव, अभय, राहुल, शतुघ्न, अतुल, हरिमाम, सुजीत, संजीव, अच्युत, पुरुषोत्तम आदि लोग मौजूद रहे।