हरदोई– कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में कच्ची कोठरी ढहने से मां समेत 5 बच्चे घायल हो गए।हादसा होते ही हड़कंप मच गया मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर मां की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज चालू कर दिया जबकि मामूली तौर से घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पिरोजपुर गांव निवासी पिंकी 35 पत्नी जगदीश, आरती 15, नेहा 10, मुस्कान 8, सुमित 5, विशाल 2 वर्ष सभी सोमवार की सुबह घर के अंदर बनी हुई कच्ची कोठरी में लेटे हुए थे । उसी दौरान अचानक कोठरी भरभराकर ढह गई । जिसके मलबे में सभी दब गए ।
हादसा होते ही मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे । काफी मशक्कत करने के बाद सभी को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया । जहां पर पिंकी की गंभीर हालत देखते हुए उसे भर्ती कर इलाज चालू किया गया । जबकि मामूली तौर से घायल बच्चों का प्राथमिक इलाज के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई ।