जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी फसल ऋण मोचन योजनान्तर्गत जनपद को नान एनपीए योजनान्तर्गत 1,73,594 ऋणी कृषकों का डाटा तथा एनपीए योजना के 23617 ऋणी कृषको का डाटा राज्यस्तर से प्राप्त हुआ था जो जनपद की कुल 22 बैकों की 225 शाखाओं का था।
उन्होने अवगत कराया कि प्राप्त डाटा बैंक स्तर एवं तहसील से सत्यापन एवं पोर्टल पर फीड कराने के उपरान्त जिला स्तरीय ऋण मोचन समिति द्वारा कुल 06 चरणों में नान एनपीए तथा एनपीए के लगभग 118834 कृषकों की धनराशि रू0- 642.22 करोड़ की डिमान्ड जनरेड कर धनराशि ऋणी कृषकों के खातों में प्रदेश स्तर से भेज दी गयी है।