युवा फिल्मकार राम वशिष्ठ  की “स्पीच” प्रदर्शन को तैयार

राम वशिष्ठ

युवा फिल्मकार राम वशिष्ठ  की “स्पीच” 24 मिनट की एक शाॅर्ट फिल्म है । इस फिल्म में किसान आत्महत्या , जल प्रदूषण और महिला उत्पीड़न के मुद्दे उठाए गए हैं । फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है । इस फिल्म की कहानी और पटकथा राम वशिष्ठ की है । संवाद भी राम वशिष्ठ ने ही लिखे हैं । फिल्म द फ्रीलांसर मीडिया और कचूरा फिल्म्स के बैनर तले बन रही है ।

फिल्म का निर्देशन राम वशिष्ठ ने किया है । फिल्म में राम वशिष्ठ , गुरजीत सिंह, रोशनी बोरा, कोमल ठाकुर, रीमा साहनी, कुलदीप सिंह ने अभिनय किया है । राम वशिष्ठ ने फिल्म में इतिहास के प्रोफेसर का  किरदार निभाया है । सभी कलाकार मंझे हुए हैं और पहले भी शाॅर्ट फिल्मों में काम कर चुके है । निर्देशक के तौर पर राम वशिष्ठ की यह पहली फिल्म है । लेकिन वह इससे पहले तीन अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं ।

कुल मिलाकर राम वशिष्ठ  की “स्पीच” एक गम्भीर कोटि कि सेमी आर्ट फिल्म है । फिल्म जहाँ मजबूती से गम्भीर मुद्दों को उठाती है वहीं वह मनोरंजन का डोज भी दोती है । फिल्म के हर एक कलाकार ने उम्दा अभिनय किया है । फिल्म देखने के बाद पता चलेगा कि यदि युवाओं को फाइनेन्सर्स का समर्थन और साथ मिले तो वह कथ्यपरक सिनेमा में ने कीर्तिमान बनाने में पीछे नहीं हैं ।