पी. डी. गुप्ता-
विकास खण्ड कछौना में बड़े पैमाने पर तेल की कालाबाजारी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए जिलापूर्ति अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अश्वनी कुमार से जाँच करायी। जाँच में पता चला कि तेल वितरक द्वारा फर्जी तरीके से उचित दर विक्रेताओं का अक्टूबर माह का निर्गत तेल दर्शा दिया था । जिसमे कछौना विकासखण्ड के अधिकांश उचित दर विक्रेताओ को अक्टूबर माह का तेल डिपो से नहीं मिला था । लगभग तीस ग्राम सभाओं में अक्टूबर माह का तेल न बांटे जाने से ग्रामवासियों में काफी आक्रोश था । जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियो से की थी । जिस पर डी० एम० के निर्देश पर तेल वितरक बृजकिशोर गुप्ता का 3/7 धारा में मुकदमा कोतवाली कछौना में पूर्ति निरीक्षक राजेश गुप्ता द्वारा दर्ज कराया गया ।