भारत की जीत की स्मृति में विजय दिवस मनाया गया

1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की स्मृति में कल विजय दिवस मनाया गया । 46 वर्ष पूर्व कल ही के दिन भारत ने पड़ोसी देश पर जीत दर्ज की थी । इस अवसर पर रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के साथ नई दिल्ली में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुम्‍बई के कोलाबा सैन्‍य अड्डे पर सेना के जीओसी विश्‍वंभर सिंह ने देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब के जालंधर में भारतीय सेना की वज्र कोर ने जनरल ऑफीसर कमांडिंग लेफि्टनेंट जनरल दुष्‍यंत सिंह ने पूर्व सैनिकों को तत्‍काल चिकित्‍सा सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए टेलीफोन नंबर 1904 पर आपात हैल्‍पलाइन शुरू की। देश के अन्‍य भागों में विजय दिवस मनाया गया।

वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक श्रीवास्तव ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान को घुटने पर गिरा कर 93 हज़ार पाकिस्तानी सैनिकों का समर्पण कराने वाली भारतीय सेना पर गर्व है। पर यह भी याद रहे, सेना की जीत को वार्ता की मेज पर भारत का राजनीतिक नेतृत्व हारता रहा है ।