स्‍थानीय पुलिस की मदद से पीआरवी ने लुटेरों को किया गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर – पीआरवी 1847 को थाना मझगवॉ क्षेत्र में लूट की सूचना दी गयी । पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुँची । पीआरवी ने कालर की सहायता से लूट करने वाले 1 अभियुक्‍त को मौके से ही पकड़ लिया । इसके बाद स्‍थानीय पुलिस की मदद से उसके साथी विक्रम व चुग्‍गा को भी गिरफ्तार कर लिया । आगे की कार्यवाही हेतु पीआरवी ने लुटेरों को थाना सेक्‍टर-24 के सुपुर्द कर दिया ।

एक अन्य घटना में पीआरवी 1857 को सूचना दी गयी कि एक चोर टैम्पो लेकर भाग रहा है । पीआरवी ने बिना कोई देर किए टैम्पो को पीछा करना शुरू कर दिया । आखिर पुलिस बल ने चोरी गये टैम्पो को बरामद कर लिया और उसे उसके मालिक को सौप दिया ।