सरकार ने दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए दो जिलों, कुशीनगर और लखीमपुर खीरी, में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेजों के लिए कुल 737.37 लाख रुपये मंजूर किए हैं। यह धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017-2018 के लिए मंजूर की गई है। इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार कुशीनगर में निर्माणाधीन संकेत मूकबधिर बालिकाओं के लिए राजकीय इंटर कालेज (आवासीय) के लिए 400 लाख रुपये और लखीमपुर खीरी में निर्माणाधीन स्पर्श दृष्टिबाधित इण्टर कालेज व छात्रावास के लिए 337.37 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।