यूपी के 6 लाख युवाओं ने कौशल विकास के क्षेत्र में कराया पंजीकरण, 2.56 लाख युवा कर चुके कोर्स

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने महेंद्रा स्किल्स एंड ट्रेनिंग डेवलेपमेंट द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए ।
मुख्यमन्त्री जी ने कहा मुझे प्रसन्नता है कि अब तक यूपी के 6 लाख युवाओं ने कौशल विकास के क्षेत्र में पंजीकरण कराया है । 4 लाख युवाओं का प्रशिक्षण पूरा हुआ है, 2.56 लाख युवा परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और 1.40 लाख ऐसे युवाओं को हमने विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट भी दिया है । इन युवाओं को रिटेल, मोबाइल, बैंकिंग, कंस्ट्रक्शन, अकाउंटिंग, वेलनेस, हेल्थकेयर के क्षेत्र में रोजगार मिला है ।