सरकार ने नई दिल्ली में गंगा ग्राम स्वच्छता सम्मेलन में गंगा ग्राम परियोजना का शुभारंभ किया । यह परियोजना स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे का एक भाग है । इसके तहत ग्रामीणों की मदद से गंगा नदी किनारे बसे गांवों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा । सुश्री उमा भारती ने इस अवसर पर कहा कि गंगा तट पर बसे सभी गांवों को गंगा ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा । इस अवसर पर मौजूद जल-संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि वाराणसी से हल्दिया तक 1680 किलोमीटर का गंगा का पूरा चैनल तैयार किया जा रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि गंगा में तीन मल्टी मॉडल हब का काम भी शुरू किया गया है ।
Related Articles
हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
November 4, 2017
0
प्राथमिक स्कूल के छात्र लगा रहे झाड़ू वीडियो वायरल -प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई की जगह बच्चों को लगानी पड़ती है झाड़
August 28, 2018
0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों ने आज अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन संस्थापन सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की
March 11, 2018
0