मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल मैं मुंबई में था । वहां सभी जाने-माने उद्योगपतियों से भेंट वार्ता हुई, उनके साथ बैठकों का दौर चला । जितने भी वित्तीय संस्थान हैं, उनके आला अधिकारियों के साथ भी मेरी बात हुई और उनके सामने मैंने दो-तीन बातें रखीं । मुझे खुशी है कि मुंबई रोड शो के दौरान सभी उद्योगपतियों, बैंकों व वित्तीय संस्थाओं ने सहमति जताई कि अगर देश का विकास करना है तो उत्तर प्रदेश का विकास करना होगा और यूपी के किसानों व नौजवानों के हिसाब से अपनी योजनाओं को लागू करना होगा । इसी को देखते हुए 21-22 फरवरी 2018 को उत्तर प्रदेश में हमने यूपी इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की है । इसमें देश के तमाम उद्योगपति यूपी में निवेश करने के लिए आ रहे हैं ।
Related Articles
अब देश के सभी गावों में बिजली पहुंचा दी गई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
June 17, 2018
0
विधायक रानू सिंह के विकास कार्यों की मांग पर मुख्यमंत्री ने लगायी स्वीकृति की मुहर
February 6, 2018
0
राज्य में नक्सली गतिविधियां पूरी तरह नियंत्रण में, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी घूम रहा है विकास का पहिया : आदित्यनाथ योगी
August 26, 2019
0