बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार कराकर उनके घर पर परिवार वालों के सुपुर्द किया

अम्‍बेड़करनगर- पीआरवी 1683 को थाना जहांगीरगंज से कॉलर राघवेन्‍द्र पाण्‍डेय ने सूचना दी कि गिरइया बाजार में एक बुजुर्ग व्‍यक्ति उम्र लगभग 60-65 वर्ष को फायलेसिस (लकवा) मार दिया है । जिससे उनका बाया अंग काम करना बंद कर दिया है । इस सूचना पर तत्‍काल पीआरवी द्वारा मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार बाजार में कराकर पीआरवी से ही ग्राम रतुआपार थाना जहांगीरगंज ले जाकर उनके घर पर परिवार वालों के सुपुर्द किया ।