— दो चम्मच प्याज का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर लेने से दमा ठीक होता है, खांसी, गले की खराश व स्नायु में भी आराम मिलता है।
— एक चम्मच अजवायन और चौथाई चम्मच काली मिर्च पीसकर मिलाकर सुबह शाम गर्म पानी के साथ लेने से दमा ठीक होता है।
— दमबेल (टाईलोफोरा इंडिका) का एक बड़ा , मोटा पत्ता लें। इसमें एक काली मिर्च लपेटें और मुह में पान की तरह चबाकर रस को चूसते रहे। अंत में बचा गूदा थूंक दें। पांच -सात दिन ये प्रयोग सुबह खाली पेट करने से अस्थमा में आशातीत लाभ होता है।
— एक कप पानी मे पांच लौंग कूटकर डालें और इसे उबाल लें। हल्का गर्म रहने पर इसमें दो चम्मच शहद डालें। ये पानी सुबह शाम पीने से दमा का कफ निकल जायेगा। खांसी में भी आराम मिलेगा।